तीर्थ सेवा न्यास, हरिद्वार एक पंजीकृत धर्मार्थ संगठन है, जो समाज, संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षण एवं विकास के लिए समर्पित है। हमारा मुख्य उद्देश्य तीर्थ यात्रियों, साधु-संतों, जरूरतमंदों और समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना, गंगा व अन्य नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित करना, तीर्थ स्थलों का संरक्षण एवं जीर्णोद्धार करना, ग्राम विकास में योगदान देना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
न्यास के आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं संरक्षक है, जिनके मार्गदर्शन में न्यास कार्य करता है।
न्यास के प्रमुख संचालक, जो सभी कार्यों की देखरेख एवं निर्णय लेते हैं।
संगठन और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग प्रदान करते हैं।
न्यास के संगठन विस्तार एवं मुख्य कार्यों का निर्वहन करते है।
न्यास के सभी कार्यों के समन्वय एवं प्रशासनिक गतिविधियों की देखरेख करते हैं।
सभी सेवा योजनाओं को सही ढंग से कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी।
महत्वपूर्ण योजनाओं और न्यास के निर्णयों में सहयोग प्रदान करते हैं।
न्यास की वित्तीय एवं दान व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालती हैं।
हम सनातन संस्कृति एवं परंपराओं का पालन करते हुए समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए संकल्पित हैं। हमारा लक्ष्य तीर्थ स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना, नदियों का संरक्षण करना, जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
हम आपको आमंत्रित करते हैं कि आप तीर्थ सेवा न्यास के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। आप स्वयंसेवक, दानदाता या किसी अन्य रूप में हमारे प्रयासों का हिस्सा बन सकते हैं। आपका छोटा सा योगदान भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।
📍 पता: B-17A, अलंकार पैलेस, नजदीक शंकर आश्रम चौक, ज्वालापुर, हरिद्वार- उत्तराखण्ड (249407)
📞 संपर्क: 9411122201, 9411111224
🌐 वेबसाइट: www.teerthsewanyas.org
📧 ईमेल: teerthsewatrust@gmail.com